चांदपुर के द हेजलमून स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाती एसडीएम रितु रा
- एसडीएम ने सीखी चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने की कला
फोटो-16,17,18
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। द हेजलमून स्कूल में आयोजित स्किल्स एंड थ्रिल्स, नन्हे कलाकार एप्टीट्यूट कम स्कॉलरशिप टेस्ट कार्यक्रम में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसडीएम रितु रानी ने चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने का प्रयास किया।
विद्यालय से अनेक विद्यार्थी एनसीसी स्काउट एंड गाइड, आर्मी स्कूल, एनआर शूटिंग चैम्पियनशिप, साइंस ओलंपियाड, मैथ्स ओलम्पियाड, हिंदी विकास संस्थान में चयनित हुए हैं। बिजनौर जिले के विद्यार्थियों को अपनी कला कौशल एवं अभिक्षमता को प्रकट करने के समान अवसर के उद्देश्य से विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम रितु चौधरी ने विद्यालय चेयरमैन अनिरुद्ध मित्तल, प्रधानाचार्या गरिमा सिंह, उपप्रधानाचार्य अभिनव चौधरी, को-ओर्डिनेटर्स प्रेरणा चौधरी, प्रीति शर्मा, नीतू अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कक्षा तीन से 11 तक के बच्चों का एप्टीट्यूड टेस्ट लिया गया। दो वर्ष से आठ वर्ष तक के बच्चों ने अलग-अलग कैटेगरी में रैंप शो, डांस प्रतियोगिता में शिरकत की। अभिभावकों ने भी खेलों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन शीतल माहेश्वरी, दिव्या भारद्वाज, वंदना भटनागर के मार्गदर्शन में गौरिशा, आन्या जैन, अनिष्का शर्मा ने किया। विद्यालय निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी बच्चों को है। जिन बच्चों के माता-पिता अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं, उनके बच्चों को भी विद्यालय में दाखिला दिया जा सकता है।