फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चीन निर्मित मांझे से विद्यार्थी की गर्दन कटी

Tue, 23 Apr 2024 05:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में चीन निर्मित मांझे से घायल विद्यार्थी।
विज्ञापन
नजीबाबाद। स्कूल जा रहे विद्यार्थी की भारत सिनेमा फ्लाईओवर से गुजरते समय चीन निर्मित मांझे से गर्दन कट गई। गंभीर रूप से घायल विद्यार्थी को नजीबाबाद के निजी अस्पताल में उपचार भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हिमालयन कॉलोनी निवासी अभियंता जितेंद्र कुमार का पुत्र प्रणव कुमार सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। सोमवार को प्रणव अपने पिता के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था। भारत सिनेमा फ्लाईओवर पर गुजरते समय सुबह करीब सात बजे अचानक विद्यार्थी की गर्दन पर चीन निर्मित मांझा उलझ गया। मांझे से प्रणव की गर्दन पर काफी गहरा घाव हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल नगर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। विद्यार्थी की गर्दन पर कई टांके आए।

विद्यार्थी के परिजनों ने किसान नेताओं के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने चीन निर्मित मांझे के प्रचलन पर रोक लगाने की मांग की। चीन निर्मित मांझे से पिछले एक वर्ष में करीब 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। पतंग विक्रेता दुकानदार अपनी दुकानों पर चीन निर्मित मांझा नहीं रखते हैं। पहचान वाले लोगों को पतंग विक्रेता अपने घर और इधर-उधर से चीन निर्मित मांझा उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें