फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
बिजनौर में विवेक कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए लगी छात्र छात्राओं की लाइन - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 रविवार को नूरपुर रोड स्थित विवेक कॉलेज बिजनौर परीक्षा केंद्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। परीक्षार्थी सुबह दस बजे से पहले से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को विवेक कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई, जोकि साढ़े 12 बजे तक चली। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। सुबह सवेरे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की चेकिंग और रोलनंबर मिलान किया गया। उसके बाद परीक्षार्थी अपने कक्षों में पहुंचे। छात्रवृत्ति परीक्षा में मोबाइल ले जाने पर पूर्ण: प्रतिबंध रहा। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 114 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें कक्षा नौ के नौ परीक्षार्थी, कक्षा दस के 15 परीक्षार्थी, कक्षा 11 के 66 परीक्षार्थी और कक्षा 12 के 24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर व ई-मेल पर भेज दिये थे। केंद्र में परीक्षा समय से आधा घंटा पहले कालेज में प्रवेश दे दिया था। परीक्षा कराने में विवेक कॉलेज के कोआर्डिनेटर डॉ. हितेश शर्मा, प्रांशु कुमार, रविंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, रजनीश कुमार, विश्वजीत सिंह, मोहित कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा है। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

इन कक्षाओं के छात्रों ने दी परीक्षा
कक्षा नौ - 09 परीक्षार्थी
कक्षा दस - 15 परीक्षार्थी
कक्षा 11 - 66 परीक्षार्थी
कक्षा 12 - 24 परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें