- मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की फूलों की घाटी शाखा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की फूलों की घाटी शाखा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने भारत के महान देशभक्त और महान खिलाड़ियों की वेशभूषा पहनकर प्रस्तुति दी।
सोमवार को मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडेय, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई सहित कई देशभक्तों की वेशभूषा में प्रस्तुति दी। कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने महान खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विराट कोहली, पीटी ऊषा, सानिया मिर्जा, मिल्खा सिंह आदि की वेशभूषा धारण की।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इन देशभक्तों के चरित्र का केवल मंचल ही नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके चरित्र का अनुसरण भी करना चाहिए। बच्चों को पुरस्कार वितरण कर, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रेनू भगत, रेनू सिंह, शिवली, शालिनी, मधु, नैंसी आदि मौजूद रहे।