बिजनौर में नए साल पर चेहरे पर लिखकर नए साल का स्वागत करती युवतियां।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। आरवी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नव वर्ष महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
संस्थान प्रबंधक निदेशक सन्नी देशवाल व निदेशक डॉ. विकास वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में इंजीनियरिंग व फार्मेसी क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। क्विज प्रतियोगिता में 56 टीम में 129 विद्यार्थियों, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 25 टीम के 52 विद्यार्थियों और रंगोली प्रतियोगिताओं में 11 टीम में 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोली बनाकर साल 2022 का स्वागत किया। डीडीपीएस स्कूल में छात्र छात्राओं ने विशाल आकृति बनाई। नए साल के कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं का भी सहयोग रहा। प्रधानाचार्य अनुरोध चित्रा ने सभी को बधाई दी। संवाद