फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मनाया दीपावली उत्सव

विज्ञापन
नजीबाबाद के पीएनएस अरिहंत स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने मनाया दीपावली उत्सव
विज्ञापन

नजीबाबाद। पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने अयोध्या में श्रीराम के आगमन के प्रसंग का मंचन किया। एकेडमी के प्रबंधक पारसनाथ जैन, मीनाक्षी जैन, विदिशा जैन, प्रियांशु जैन व प्रधानाचार्य आरके धीमान ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान बने विद्यार्थियों का तिलक कर स्वागत किया गया। छात्राओं ने विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोलियां बनाईं। आरके धीमान ने विद्यार्थियों से प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने और दीयों से घरों को सजाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें