फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोतवाली देहात - छात्र-छात्राएं परेशान, कब मिलेगा परिणाम

Fri, 04 Aug 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में अभी तक नहीं पहुंचे अंकपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। बेसिक शिक्षा विभाग अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अभी तक पिछले सत्र के परीक्षा परिणाम भी उपलब्ध नहीं करा पाया है। शासन से बजट मिलने के बावजूद कोतवाली ब्लाॅक में अंकपत्र भी नहीं छपवाए गए हैं। छात्र और शिक्षक अंक पत्रों का इंतजार कर रहे हैं।

शासन ने मार्च माह में परीक्षा कराकर 31 मार्च को परिणाम घोषित करने के आदेश दिए थे। अंकपत्रों को छपवाने की जिम्मेदारी विभाग पर ही थी। इसके लिए सभी जिलों का बजट भी जारी किया गया था। जिले के अधिकांश ब्लाॅकों में तो अंकपत्र छात्र-छात्राओं को वितरित कर दिए गए, लेकिन कोतवाली ब्लाॅक में अभी तक इनका वितरण नहीं हुआ है। शिक्षा सत्र शुरू हुए भी चार माह बीत गए हैं, इसके बावजूद अंकपत्रों का कहीं पता नहीं है। कोतवाली निवासी छात्र सरफराज, गौसपुर निवासी परवेज और पित्तनहेड़ी के छात्र आकिल एवं अयान का कहना है कि वे विद्यालय में जाकर रिजल्ट मांगते हैं तो शिक्षक बहाने बनाते रहते हैं। उन्हें टीसी तो मिल गई है, लेकिन रिजल्ट नहीं दिए गए हैं। कक्षा पांच और आठ पास कर दूसरे विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों से अंकपत्र मांगे जा रहे हैं तो वे परेशान घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवोदय में प्रवेश को चाहिए तीन वर्ष के अंकपत्र

नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में सफल होंगे उन्हें प्रवेश के लिए कक्षा 3, 4 और 5 के अंकपत्रों की आवश्यकता होगी। इनके बिना छात्रों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इस संबंध में कोतवाली देहात के बीईओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अंकपत्र के लिए सत्र के अंतिम दिन 31 मार्च को धनराशि प्राप्त हुई थी। इसी कारण अंकपत्र नहीं छप पाए हैं। शिक्षक अपने स्तर से अंकपत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें