फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

बिजनौर। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर रही है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों को नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
बुधवार को थाना हल्दौर क्षेत्र में स्थित आवीआईटी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाकर भय मुक्त समाज की स्थापना करनी है। जिसके तहत तीन महीने से नशे के विरुद्ध एक युद्ध का शंखनाद कर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। यह चिंता का विषय है कि इस जिले में भी अन्य क्षेत्रों की तरह नशे का अवैध व्यापार पैर फैला रहा है। ऐसे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर सप्लाई चेन को तोड़ा गया है। ऐसे तत्वों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि उनके विरुद्ध समय से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अंतिम स्तर तक भटके हुए युवाओं को चिह्नित कर रहे हैं जो नशे की तरफ बढ़ चले हैं। उन्होंने नशे से मुक्त रहने की शपथ भी दिलाई। साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के प्रबंध निदेशक सन्नी देशवाल ने सभी अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सीओ सिटी अनिल कुमार, थाना प्रभारी हल्दौर उदय प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें