फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मॉडल बनाने के लिए छात्र को मिलेंगी 10 हजार की धनराशि

Sun, 04 Jun 2023 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। केंद्र ने विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए अच्छी पहल है। बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान माॅडल तैयार करने के लिए दस हजार रुपये छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इसके लिए बाल वैज्ञानिक माॅडल प्रोत्साहन योजना शुरू हुई है। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं से विज्ञान माॅडल बनाने के टापिक मांगे गए हैं।
विज्ञापन


यह योजना यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई समेत सभी शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए है। अनेक प्रतिभा शाली विद्यार्थी आर्थिक परेशानी के चलते महंगे विज्ञान माॅडल तैयार नहीं कर पाते हैं। विद्यालय भी फंड की कमी बताकर हाथ खड़ कर देते हैं। परंतु अब केंद्र ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए विज्ञान माॅडल प्रोत्साहन योजना शुरू की है। विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स के अनुसार योजना शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए है। राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से यह शुरुआत की गई है। विज्ञान माॅडल बनाने को विषय अपलोड होना शुरू हो गया है। सभी शिक्षा बोर्ड के कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
- ये है नियम

एक विद्यालय से अधिकतम पांच छात्र छात्राएं ही प्रतिभाग करेंगे। माडल इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर विद्यालय की आईडी से अपलोड होंगे। मॉडल विषय अधिकतम 150 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही एक कागज पर बाल वैज्ञानिक द्वारा बनाए जाने वाले मॉडल की तस्वीर भी अपलोड की जाएगी। विस्तृत जानकारी डीआईओएस कार्यालय प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन



माडल तैयार करने को मिलेगा पैसा

जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स के अनुसार जिस बाल वैज्ञानिक का माॅडल के लिए सोच चयनित किया जाएगा उसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जनपद स्तर पर 10000 रुपये की धनराशि मिलेगी। धनराशि माॅडल तैयार करने पर ही खर्च होंगी। विद्यालय विद्यार्थियों को विज्ञान माॅडल बनाने को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें