फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मदरसे के लिए निकला छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। अपने साथियों के साथ मदरसे के लिए निकलने छात्र हमजा का तीन दिन से कोई सुराग नहीं मिला। जलालाबाद के मोहल्ला कचहरी सराय निवासी मोहम्मद इरशाद का 15 वर्षीय पुत्र हमजा हबीबवाला धामपुर मदरसे में पढ़ता था। वह अपने दो साथियों के साथ छुट्टियों में घर आया हुआ था। तीन अप्रैल की दोपहर तीन बजे लगभग जलालाबाद अपने घर से नजीबाबाद से नगीना की प्राइवेट बस में दो अन्य अपने साथियों के साथ पढ़ने के लिए हबीबवाला जा रहा था। जैसे ही नगीना बस से उतरकर वह अपने साथियों से यह कहकर एक होटल पर गया कि वह समोसे लेने जा रहा है, उसके बाद से वह दिखाई नहीं दिया। हमजा के साथी उवेश और सुलेमान दोनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन हमजा का पता नहीं मिल पाया। वहीं परिवार वालों ने भी उसे संभावित जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें