बढ़ापुर थाने की एक दिन की प्रभारी बनी छात्रा हिमांशी सैनी।
बढ़ापुर। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत ग्राम बेनीपुर कोपा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज के छात्र -छात्राओं का दल भ्रमण के लिए बढ़ापुर थाने पहुंचा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कक्षा 10 की छात्रा हिमांशी सैनी को एक दिन के लिए प्रभारी बनाया। साथ ही हिमांशी और दल में शामिल छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैलाश चंद, शिक्षक देवेंद्र कुमार व रामकुमार आदि मौजूद रहे।