झालू। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में असल परीक्षार्थी की जगह दूसरा किशोर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। बुधवार को हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में हृदयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज झालू में नांगल जट इंटर कॉलेज के छात्र की जगह पर परीक्षा देने पहुंचे किशोर को दबोच लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। बताया गया कि असल छात्र की जगह परीक्षा देने के मामले में गोपनीय शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच की गई तो मामला पकड़ में आया। केंद्र पर डीआईओएस ने टीम भेजी। टीम ने प्राथमिक जांच में ही मामला सही पाया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक की ओर से पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में प्रॉक्सी छात्र पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।