समाजवादी पार्टी का क्षेत्रीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नूरपुर के विधायक राम अवतार सैनी ने सरकार की आर्थिक नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी और भष्ट्राचार बढ़ने से जनजीवन प्रभावित होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन-2024 के लिए बूथ मजबूत बनाने का संकल्प दिया।
सम्मेलन आयोजक विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा कि सपा को सींचने और ऊर्जा देने में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान अहम होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन-2024 साकार बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव और डा़ॅ रमेश तोमर ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा के ब्लॉक अध्यक्ष नईम मकरानी ने की।
वरिष्ठ सपा नेता मुनव्वर अली, नितिन कश्यप और शादाब हैदर, जिला पंचायत सदस्य मो़ यूनुस, पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी फैसल, महिला सपा की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी, राधा सैनी, नरेश बाला, अखलाक पप्पू, लाल सिंह कश्यप, आसिफ अली मुत्तकी, अनीस सैफी, शाहनवाज सैफी, ग्राम प्रधान मरगूब, मो़ जाहिर, मो़ रिजवान, महताब अख्तर, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।