कासमपुरगढ़ी। ब्लॉक क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने दो दिन के भीतर 19 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिनका चिकित्सक ने सीएचसी पीएचसी पर एंटीरेबिज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया। शुक्रवार-शनिवार को आवारा कुत्तों ने पूरन सिंह निवासी इमरतपुर, हमजा कासमपुरगढ़ी, सुरभि हर्रायवाला, रितिका मछमार, चमनो देवी मोहम्मदपुर राजौरी, वीर सिंह चतरपुर, प्रियांशी शहजादपुर, शिवांश जामनवाला, सुल्तान अफजलगढ़, अकबरी हरेवली, मोहन छतरपुर, रीना देवी खिजरपुर, निर्मला शेरगढ़, अकबर अफजलगढ़, कृपाल सिंह मीरापुर, अरहमा रेहड़, श्रेयांश कल्लूवाला, ताहिरा मानियावाला, रिया को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी पीएचसी पर उपचार कराया गया।