फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान को आवारा गोवंश ने घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान को आवारा गोवंश ने घायल किया
विज्ञापन

नूरपुर। गांव पुरैना में खेत की रखवाली कर रहे किसान निराश्रित गोवंश ने हमला कर घायल कर दिया। गांव निवासी अरविंद उर्फ सोनू चौधरी बुधवार रात छुट्टा पशुओं से अपने गेहूं के खेत की रखवाली कर रहा था। एक साथ कई पशुओं को खेत में घुसता देखकर उसने उन्हें भगाने का प्रयास किया। इस दौरान एक गाय ने उस पर हमला कर दिया। हमले में सोनू घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे किसी तरह से बचाया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से किसान बहुत परेशान हैं और रात भर जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। दो दिन पहले गांव के बलवीर सिंह को भी आवारा गोवंश ने बुरी तरह घायल कर दिया था। पिछले पांच दिनों में गोवंश चार किसानों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें