फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल हालत में मिला सारस पक्षी, कराया उपचार

विज्ञापन
कालागढ़ में घायल सारस को उपचार के लिए ले जाता कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
घायल हालत में मिला सारस पक्षी, कराया उपचार
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में घायल हालत में सारस पक्षी को त्वरित अनुक्रिया दल ने रेस्क्यू कर वन विभाग के कार्यालय में पहुंचाया।
कालागढ़ में इंटर कालेज के पास एक सारस पक्षी घायल अवस्था में एक आवास की छत पर जाकर बैठ गया। घायल पक्षी को देखकर किसी ने त्वरित अनुक्रिया दल को सूचना दी। जिस पर दल प्रभारी कुमार दीपक ने पक्षी को पकड़कर वन विभाग के रेंज कार्यालय पहुंचाया। वन विभाग की निगरानी में पक्षी को कार्बेट टाइगर रिजर्व के चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने उपचार किया। इन दिनों में बर्ड फ्लू को लेकर बरती जा रही सावधानियों की हिदायत देते हुए चिकित्सक ने पक्षी को कालागढ़ में ही रख दिया है। बताया कि पक्षी कुत्तों आदि से घायल हुआ है। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि पक्षी को उपचार मिल गया है। उसे वनों में पूर्ण स्वस्थ होने के बाद ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें