फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदक खुड़ाखेड़ी में चुनाव रोका

Tue, 30 Jan 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
चंदक सहकारी सेवा समिति पर चुनाव के दौरान तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के चंदक में किसान सहकारी सेवा समिति चंदक खुड़ाहेड़ी के बैंक व क्रय विक्रय समिति प्रतिनिधिमंडल का चुनाव अगले आदेशों तक रोक दिया गया है। निर्विरोध निर्वाचित बैंक व क्रय विक्रय समिति प्रतिनिधिमंडल सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दे दिया गया है। मंगलवार को डेलीगेशन के लिए हो रहे चुनाव में प्रत्याशी व आवंटित चुनाव चिह्न को लेकर तीन संचालकों विपिन कुमार, कमलेश कुमारी व धर्मवती देवी ने आपत्ति दर्ज कराई। इसकी सूचना जिला स्तर पर दी गई। विरोध बढ़ता देख प्रशासन स्तर से सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा व सुनील कुमार एडीओ सहकारिता मौके पर पहुंचे। आवंटित चिह्न व प्रत्याशी सूची का मिलान करने पर त्रुटि मिली। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्र ने सारी स्थिति का जायजा लेने के बाद बताया कि सहकारी बैंक प्रतिनिधि मंडल के लिए छह प्रतिनिधियों का चुनाव होना था। दो प्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिए गए हैं। उनको निर्वाचन प्रमाण पत्र दे दिया गया है। बाकी चार सहकारी बैंक प्रतिनिधि मंडल सदस्यों व क्रय विक्रय समिति के प्रतिनिधिमंडल के बचे सदस्यों के लिए मतदान प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। इस दौरान किसान ब्रज कुमार, विपिन कुमार, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। बैंक प्रतिनिधिमंडल के चुनाव को लेकर रहा विवाद बिजनौर। चंदक सहकारी समिति में बैंक व क्रयविक्रय समिति के प्रतिनिधिमंडल के चुनाव को लेकर कई घंटे विवाद रहा। समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के सभापति व उपसभापति का चुनाव हो गया था। संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव चल रहा था। सभी निर्वाचित नौ सदस्य चुनाव हाल में बैठे थे। आरोप है कि सहकारी बैंक व क्रय विक्रय समिति को भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए चुनाव नहीं हुआ। सभी नौ सदस्य अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पीठासीन अधिकारी से बार बार कहने पर भी वह टालमटोल करते रहे। सदस्यों ने सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार त्यागी को मामले की जानकारी दी। एआर के निर्देश पर मतदान शुरू हुआ। सहकारी बैंक के लिए दो डेलीगेट निर्विरोध चुने लिए गए। सत्येंद्र सिंह व सूरज सिंह आदि का आरोप है कि अभी मतदान चल ही रहा था कि कुछ लोग मतदान केंद्र पर आ गए। हंगामा करके व तरह तरह की आधारहीन आपत्तियां लगाकर जबरन चुनाव रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रय विक्रय समिति के डेलीगेट के लिए तो वोट पडे़ ही नहीं हैं। आरोप है कि राजनीतिक दबाव में सहकारी बैंक व क्रय विक्रय समिति का प्रतिनिधिमंडल का चुनाव कराने में जानबूझकर टालमटोल की गई है। सत्तासीन नेता के दबाव में रुकवाया चुनाव बिजनौर। निवर्तमान सदर विधायक रुचि वीरा ने चंदक सहकारी समिति में बैंक प्रतिनिधिमंडल व क्रय विक्रय समिति के प्रतिनिधिमंडल का चुनाव रोके जाने पर सहायक निबंधक सहकारिता को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने एआर व पीठासीन अधिकारी पर सत्तासीन नेता के दबाव में चुनाव रोकने का आरोप लगाया है। निवर्तमान विधायक ने चेतावनी दी है कि अधिकारी माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें