नजीबाबाद/जलालाबाद। गांव मुस्वी खानपुर उर्फ चौगांवा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि प्रतिमा सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। गांव मुस्वी खानपुर उर्फ चौगांवा में किसी शरारती तत्व ने आंबेडकर प्रतिमा पर पत्थर फेंक दिया। इस खबर मिलने पर आंबेडकर अनुयायी समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों रमन सिंह, विरमे, सोनू कुमार ने ग्राम प्रधान/प्रशासक मलखान सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी गांव के नितिन सिंह जाटव (25) मौके से हिरासत में ले लिया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा को कोई क्षति नहीं पहुंची है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।