फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आतिशबाजी करने पर चले लाठी डंडे, तीन घायल

Tue, 14 Nov 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली-राहतपुर खुर्द में मारपीट में घायल गजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
बिजनौर, मंडावली। गांव राहतपुर खुर्द में आतिशबाजी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव राहतपुर खुर्द निवासी अमरजीत ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। अमरजीत ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे घर के सामने उनका परिवार आतिशबाजी कर रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष की ओर से लाल सिंह, सुमेर सिंह, सुमपत सिंह, धीरज, अभिषेक आदि ने आतिशबाजी करने को लेकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और उनके भाई गजेंद्र सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने पहुंची माता शारदा देवी और उनके पड़ोसी अजयपाल सिंह के साथ भी उन्होंने मारपीट की। अमरजीत ने पुलिस को बताया कि उनके भाई गजेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं, जिन्हें समीपुर स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उधर, मंडावली थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें