- छात्र में मारपीट, तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मंडावली। राजकीय इंटर कॉलेज काशीरामपुर में छात्रों में लाठी डंडे चले। मारपीट में एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
गांव श्यामीवाला निवासी अरहम पुत्र शमशीद ने मंडावली पुलिस को तहरीर सौंपी। छात्र ने बताया कि मंगलवार को जीआईसी काशीरामपुर में पढ़ने के लिए गया था। करीब ढाई बजे भागूवाला निवासी अबुजर, शोएब, अयान आदि ने उसे विद्यालय में पकड़ लिया और मारपीट की। मारपीट में अरहम के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराकर मामले में तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
उधर, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा का कहना है कि आए दिन कुछ बाहर के युवक आकर विद्यालय के आस-पास झगड़ा करते हैं। इससे छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है। इस सबंध में मंडावली पुलिस को पत्र लिखा गया था।