फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने आरोपियों की संपत्तियों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने आरोपियों की संपत्तियों को खंगाला
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। उत्तराखंड एसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में देहरादून एसटीएफ में शामिल अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को धामपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचकर प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों की ओर से की गई जमीनों की खरीद फरोख्त की जांच की। एसटीएफ ने कई दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड एसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ लगातार आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत के बाद इस मामले में धामपुर निवासी केंद्रपाल को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। चार दिसंबर 2021 को आरोपी केंद्रपाल के इशारे पर ही सहारनपुर के जल संस्थान में तैनात धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा के घर पर बने नकल सेंटर पर दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने लाखों रुपये खर्च कर परीक्षा की तैयारी की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रत्येक युवक से पेपर लीक कराने के बदले लाखों रुपये की रकम वसूली गई थी। बताया गया कि उत्तरकाशी के जिस रिजॉर्ट को उत्तराखंड सरकार ने ध्वस्त कराया है, उसमें धामपुर निवासी आरोपी केंद्रपाल की भी हिस्सेदारी है। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने पेपर लीक के बदले मिली रकम को अवैध संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल किया। इसी के चलते पेपर लीक प्रकरण के आरोपियों की चल अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने पांच लोगों की संपत्तियों की मांगी रिपोर्ट
सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रजिस्ट्रार कमलेश कुमार गौतम का कहना है कि एसटीएफ उनके कार्यालय में बृहस्पतिवार को आई थी। टीम में शामिल अधिकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर आरोपी केंद्रपाल, उसकी पत्नी रुचि, जेई ललित राज शर्मा, शिक्षक योगेंद्र कुमार सिंह सहित पांच लोगों द्वारा खरीदी गईं संपत्तियों की जानकारी मांगी है। टीम में शामिल अधिकारियों के आदेश पर संपत्तियों की कुंडलियों को रिकॉर्ड के हिसाब से खंगाला जा रहा है। तीन दिन में रिपोर्ट तैयार कर टीम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें