फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नशे से दूर रहकर रोजगार की ओर बढ़ें’

विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर में भाकियू की पंचायत में बोलते युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘नशे से दूर रहकर रोजगार की ओर बढ़ें’
विज्ञापन

जलीलपुर/चांदपुर। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने ब्लॉक जलीलपुर में पंचायत की। किसान पंचायत में पहुंचे गौरव टिकैत ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समय से रोजगार में लगने की नसीहत दी।
सोमवार को ब्लॉक जलीलपुर में गंधौर मोड़ के निकट हुई किसान पंचायत की अध्यक्षता बाबा जगतार सिंह नामधारी व संचालन हुकुम सिंह ने किया। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने युवाओं को नशे से दूर रहने व समय से रोजगार में लगने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को मेहनत से अपनी आय बढ़ाने व खर्चों को सीमित करने की सलाह दी। बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। अपने संगठन को मजबूत रखें।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि भाकियू 35 साल से किसानों की लड़ाई लड़ रहीं हैं। गाजीपुर बार्डर से जब कुछ किसान संगठन चले गए थे, तब भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने हिम्मत दिखाते हुए वहां से न हटने का एलान कर दिया। बिजनौर के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि बिजनौर से सैकड़ों किसान रात में ही गाजीपुर बार्डर पहुंच गए। किसान नेता ने अपने भाषण में महात्मा विदुर को भी याद किया।
विज्ञापन

पंचायत में जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह बाट, अशोक कुमार, चरन सिंह, राजेंद्र सिंह, बाबूराम तोमर, कुलदीप शर्मा, जसवंत सिंह नामधारी, प्रताप चाहल, सोनू सिध्दू आदि मौजूद रहे। पंचायत के बाद यातायात को बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग रहा।

चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर में भाकियू की पंचायत में मौजूद भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें