बिजनौर। बिजनौर और नगीना आरक्षित लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल का चुनाव होना है। जिसके चलते जिलेभर में जगह-जगह स्टेटिम टीम और पुलिस वाहनों को रोककर चेकिंग कर रही है। इसी बीच चेकिंग के दौरान मंगलवार देर रात स्टेटिक टीम और पुलिस ने बिजनौर नजीबाबाद रोड पर पैदा चौकी पर कार से पांच लाख की नकदी पकड़ी।
कार किरतपुर से बिजनौर आ रही थी। कार मालिक विवेक कुमार पुत्र अशोक कुमार एचडीपुरम बिजनौर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके चलते टीम ने नकदी कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचना दी। इस दौरान चेकिंग टीम में स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुशील कुमार, पैदा चौकी प्रभारी सुनील कुमार, परवेश कुमार, कृतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।