जलीलपुर हस्तिनापुर के बीच स्टेट हाईवे पर दौड़ते वाहन
- फोटो : 1
जलीलपुर (बिजनौर)। गंगा की बाढ़ से क्षतिग्रस्त स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा दुरुस्त हो गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में गंगा की धार ने स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा पर बिजनौर के गांव नारनौर व मेरठ के गांव भीकुंड के बीच तीन स्थानों पर सड़क को काट दिया था व अन्य स्थानों पर भी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। अगस्त के पहले सप्ताह से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद थी। लोक निर्माण विभाग मेरठ ने सड़क को दुरुस्त कर दिया, परंतु सड़क क्षतिग्रस्त होने पर मार्ग बंद लिखे बोर्ड ऐसे ही लगे हैं। रोजाना हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद आदि के हजारों यात्री सैकड़ों वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं।
जलीलपुर हस्तिनापुर के बीच स्टेट हाईवे पर दौड़ते वाहन- फोटो : 1