बास्केटबॉल टूर्नामेंट में सेंट मेरी स्कूल ने मारी बाजी
बिजनौर। जिले के युवा खेल में अपना दमखम दिखा रहे हैं। स्कूल टूर्नामेंट से लेकर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता तक जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। नई टीहरी ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल में हुई इंटर स्कूल 25 बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बिजनौर के सेंट मैरी स्कूल ने प्रतिभाग किया, जिसमें सेंट मेरी स्कूल ने अपने नाम जीत दर्ज की।
उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अनेक स्कूलों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया। बृहस्पतिवार को सेंट मेरी बिजनौर का पहला मैच महिसा दिलासा स्कूल उत्तर काशी से हुआ। जिसमें बिजनौर सेंट मेरी ने 21-15 से शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में बिजनौर स्कूल के कोच कुलवीर सिंह का बहुत योगदान रहा। टीम में अहसान चौधरी, कनिष्क डबास, तनिष्क चौधरी, ऊवैश, स्पर्श, आबान, अबुजर, अक्षित, इमाद ने शानदार प्रदर्शन किया। संवाद