फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस क्विज प्रतियोगिता में सेंट मेरी स्कूल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
साइंस क्विज प्रतियोगिता में सेंट मेरी स्कूल अव्वल
विज्ञापन

हल्दौर। सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में इंटर स्कूल साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों से आए 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बिजनौर सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सिस्टर लीना, प्रबंधक डॉक्टर ट्रेसा मार्टिन, अध्यापिका अंशु विश्नोई सेंट मेरी नगीना, छात्रा इशिका चौधरी, साईं मिलेनियम नहटौर ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सेंट मेरी बिजनौर, नगीना के सेंट मेरी स्कूल, बिजनौर के डीडीपीएस, एमडी इंटरनेशनल स्कूल और सेंट मेरी धामपुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में सेंट मेरी बिजनौर , सेंट मेरी नगीना, सेंट मेरी धामपुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. फादर साजी ने विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया। बिजनौर सेंट मेरी के अध्यापक आशीष राणा, साईं मिलेनियम नहटौर के मैनेजर सुनील त्यागी ने सेंट मेरी हल्दौर के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य सिस्टर लीना ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कक्षा नौ की छात्रा श्रुति राजपूत व निष्ठा चौधरी ने किया। कार्यक्रम में अध्यापक भानुप्रताप, अध्यापिका वंदना चौधरी ने विशेष भूमिका निभाई। प्रकाश पंकज, रेनू भटनागर ने कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें