फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मिलेंगे सेंट मेरी के पंजीकरण फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से मिलेंगे सेंट मेरी के पंजीकरण फार्म
विज्ञापन

बिजनौर। सेंट मेरी स्कूल बिजनौर में कक्षा नर्सरी में शिक्षा सत्र 2020-2021 के अंतर्गत बच्चों के पंजीकरण फार्म तीन जनवरी से वितरित किए जाएंगे। स्कूल प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन ने बताया कि तीन व चार जनवरी प्राइमरी स्कूल के गेट संख्या पांच से सुबह नौ बजे से एक बजे तक पंजीकरण फार्म वितरित किए जाएंगे। स्कूल प्रबंधक ने बताया कि एक जनवरी 2020 को जिन बच्चों की आयु तीन साल पूरी हो रही है उन्हीं बच्चों के एडमिशन लिए जाएंगे। अगर किसी के बच्चे की आयु एक जनवरी 2020 को तीन साल से कम है तो वह अपना समय व्यर्थ न करे। प्रबंधक ने बताया कि जिस बर्थ सर्टिफिकेट पर अभिभावक फार्म लेंगे उसी के आधार पर एडमिशन लिया जाएगा। बाद में बर्थ सर्टिफिकेट बदलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें