पीपीई किटों का वितरण किया
शेरकोट। भाकियू नेता बाबूराम तोमर व नजीबाबाद के व्यापारी राजीव गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर और ग्लव्स वितरण किया। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने और कुछ भी खाने से पहले साबुन से हाथ धोने और घर में बाहर से आते ही साबुन से अच्छी तरह नहा कर ही परिवार के बीच जाने को प्रेरित किया। थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने थाने में आभार जताया।