फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक का छिड़काव कराया

विज्ञापन
अफजलगढ़ में संक्रमण के बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव करते समाजसेवी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कीटनाशक का छिड़काव कराया
विज्ञापन

हल्दौर/अफजलगढ़/कोतवाली देहात। बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड बिलाई चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कारखाना सहायक प्रबंधक अमित कुमार, वेलफेयर सीनियर ऑफिसर विजय प्रदीप मिल्टन, ओम दुबे ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए थाने व रेलवे स्टेशन पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। अफजलगढ़ में नगर के कुछ समाज सेवी युवकों ने मोहल्ला गौहरअली खां, चिरंजीलाल, किला, मेन बाजार में कीटनाशक का छिड़काव किया। इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, विवेक गुप्ता, मोहित लोहिया, सचिन शर्मा आदि का सहयोग रहा। कोतवाली देहात पुलिस ने मोहल्ला सादात में स्थित शिया समुदाय की जामा मस्जिद को पूरी तरह सैनिटाइज कराया। क्षेत्र की अन्य मस्जिदों व धार्मिक स्थलों को भी सैनिटाइज कराने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें