सत्संग से आत्मा को मिलती है शांति : अंबरीश
नजीबाबाद। सत्संग सुनने से मनुष्य की आत्मा को शांति मिलती है और मनुष्य का मन व चित्त शांत रहता है। ईश्वर की भक्ति से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति संभव है। यह बात अंबरीश दास महाराज ने राधा-कृष्ण सत्संग में कही।
नजीबाबाद की वसंत कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला संयोजक अक्षय अग्रवाल के आवास पर राधा-कृष्ण सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी अंबरीश दास महाराज ने कहा कि मानव जीवन बहुत ही कठिन परिश्रम के बाद मिलता है। इसका सदुपयोग करना चाहिए और मनुष्य को ईश्वर की भक्ति में लीन होना चाहिए। मनुष्य को सत्संग करने से धर्म, मोक्ष और शांति मिलती है। मनुष्य को झूठ, हिंसा, नशा और चोरी को त्यागकर ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। सत्संग का मनुष्य के जीवन में बड़ा महत्व है। सत्संग में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एड. ने अंबरीश दास महाराज को माला पहनाकर स्वागत किया। सत्संग में पवन गुप्ता एड., अलका, अनुपमा, युवराज, भूपेंद्र यादव, रीता, गीता सैनी आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।