मधी गांव में चला विशेष सफाई अभियान
धामपुर। गांव मधी में विकास विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने गांव में सफाई कर गांव को सैनिटाइज किया।
एडीओ पंचायत अनिल कुमार के निर्देशन में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान भोपाल सिंह, पंचायत के सदस्य के सहयोग से सफाई अभियान चला। इस दौरान एडीओ पंचायत में कोरोना महामारी से निपटने के लिए गांव की निगरानी समिति को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए। निगरानी समिति में ग्राम प्रधान को अध्यक्ष बनाया गया है। लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी और शिक्षकों को सदस्य बनाया गया है। निर्देश दिए गए कि कोई भी व्यक्ति उनके गांव में बाहर से आता है तो उसे गांव के बाहर स्थित प्राइमरी स्कूल या पंचायत घर में बने क्वारंटीन सेंटर पर रोका जाए। उसका परीक्षण कराया जाए। पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका उपचार कराने में मदद करें। इस मौके पर आंगनबाड़ी समला देवी, सूरजमुखी, रामपाल सिंह, लाल बहादुर, देश कुमार रहे। संवाद