फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए चलेगा विशेष अभियान

Tue, 20 Jun 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर संयुक्त बैठक करते प्रशासनिक अ​धिकारी।
विज्ञापन
- देहरादून के लिए खास
विज्ञापन

- यूपी और उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने की संयुक्त बैठक
- चार जुलाई से बंद रहेंगी मीट की दुकानें, शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी निगाह
फोटो-19एनजेडबी12आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर यूपी और उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्रा मार्गाें पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाएंगे। बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसपी नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में बिजनौर, हरिद्वार, कोटद्वार और काशीपुर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित की। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर गेस्ट हाउस पर आयोजित बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन, संयुक्त चैकिंग अभियान चलाने, संवेदनशील गांव और कांवड़ मार्ग रास्तों पर शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखने, कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गाें पर सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने का निर्णय लिया गया। शिवभक्तों द्वारा तीव्र आवाज में डीजे बजाने पर अंकुश रखने और कांवड़ यात्रा मार्गाें पर पड़ने वाली मीट की दुकानों को चार जुलाई से कांवड़ यात्रा पूर्ण होने तक पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया। दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व कांवड़ यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों राज्यों की कांवड़ यात्रा के संबंध में आयोजित संयुक्त बैठक में एसपी कोटद्वार शेखचंद्र सुयाल, एएसपी हरिद्वार स्वतंत्र कुमार, एएसपी सिटी बिजनौर डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी ग्रामीण रामअर्ज, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, एडीएम प्रशासन विजय कुमार, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें