फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर महिला प्रभारी बनाएगी सपा : रीबू

Thu, 08 Jun 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में पार्टी कार्यालय पर बैठक को संबो​धित करते सपा की प्रदेशाध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव।
विज्ञापन
- सभी कार्यकर्ता करें लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी में महिलाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर एक महिला प्रभारी बनाई जाएगी।

बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रभा चौधरी और संचालन अखलाक पप्पू ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने रीबू श्रीवास्तव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं का शोषण कर रही है। लोकसभा चुनाव में महिलाएं एकजुट होकर सपा का चुनाव जीताकर महिलाओं का अपमान करने वाली सरकार को सबक सिखाएं। संगठन में जमीनी स्तर की महिला कार्यकर्ताओं को पद सम्मानजनक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी करें। महिला, किसान, व्यापारी, नौजवान विरोधी सरकार को हटाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर विमला देवी, कुंतेश सैनी, कमलेश भुईयार, स्लोक पंवार, कृपा रानी, राधा सैनी, ओमकारी यादव, विमलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें