फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच लाख सदस्य बनाएगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच लाख सदस्य बनाएगी सपा
विज्ञापन

बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं से बूथस्तर पर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया गया। जिले में पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन और संचालन जिला महासचिव चौधरी आदित्यवीर सिंह ने किया। बैठक में राज्यसभा सांसद व सदस्यता अभियान के प्रभारी जावेद अली भी मौजूद रहे। जावेद अली ने कहा कि सदस्यता अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। लोकतंत्र खतरे में है, हमें समाजवाद को मजबूत करना होगा। विशिष्ट अतिथि नगीना विधायक मनोज पारस, नजीबाबाद विधायक तसलीम अहमद, चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, नूरपुर विधायक राम अवतार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अनिल यादव, रफी सैफी, कपिल कुमार, प्रभा चौधरी, कुंटेश सैनी, राधा सैनी, सतपाल सिंह, असलम कुरैशी, अब्दुल मन्नान, शमशाद अंसारी, अरशद अंसारी, डॉ. शफीक राजपूत, अखलाक पप्पू, शिव कुमार गोस्वामी, मदन सैनी, डॉ. शहबाज, डॉ. रहमान, कमलेश भुईयार, कृपा रानी प्रजापति, विमलेश चौधरी, हाजी फैसल, शमशाद सैफी, आजम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें