फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने विद्यार्थियों के संग लगाई झाडू़

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम सडियापुर विवेक कॉलेज के चेयरमैन के साथ सफाई अभियान चलाते एसपी दिनेश सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। 1947 के बाद आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर विश्व भारत की ओर देख रहा हैै। भारत शिक्षा, चिकित्सा और तकनीकी सभी क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर रहा है। आज का भारत स्वच्छ एवं सुरक्षित भारत है। यह बात एसपी दिनेश सिंह ने कही। मौका था, अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा उत्सव के आयोजन का। एसपी ने विद्यार्थियों के संग गांव में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। शनिवार को विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम सड़ियापुर में अनोखे अंदाज से मनाया। मुख्य अतिथि रहे एसपी दिनेश सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ गांव के रास्तों में झाडू लगाकर व साफ सफाई कर तिरंगा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गांव वालों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया और स्वच्छता की शपथ दिलाई। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सफाई करने के साथ ही पानी का छिडकाव तथा नाली में चूना डाला। विद्यार्थियों ने प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया। इसके बाद ग्रामवासियों के स्वास्थ की जांच भी की गई। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि 2022 की पुलिस भी अब लोकोन्मुखी हो चुकी है अगर समाज में लड़कियां सुरक्षित नहीं है, तो वह समाज भी सुरक्षित नहीं रह सकता है। कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि यह आजादी का अमृत महोत्सव सभी देशवासियों के लिये गर्व की बात है। संचालन प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें