फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली ने दिया विवादित बयान, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 01 Oct 2024 04:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर में सपा की ओर से आयोजित सपा संविधान मानस्तंभ कार्यक्रम में विवादित बयान देने में सपा विधायक महबूब अली फंस गए हैं। अमरोहा से विधायक महबूब अली और जिलाध्यक्ष के खिलाफ बिजनौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने विधायक महबूब अली और सपा जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन के खिलाफ वैमनस्य और घृणा फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि रविवार को बिजनौर में चांदपुर मार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल में सपा की ओर से कार्यक्रम हुआ। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और अमरोहा विधायक महबूब अली ने साल 2027 में सत्ता में सपा की वापसी का दावा करते हुए कहा कि तुम जाओगे और हम आएंगे।
कहा कि मुस्लिम आबादी बढ़ी है अब तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा। देश पर मुगलों ने 800 साल राज किया मगर मुगल भी नहीं रहे तो तुम क्या रहोगे। उनका इशारा भाजपा सरकार की तरफ था। उनके इस विवादित भाषण की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। उनके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में हिन्दू और मुस्लिमों के बीच में वैमनस्य और घृणा फैलाने का आरोप है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि सपा विधायक महबूब अली और सपा जिला अध्यक्ष के जाकिर हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

- वीडियो में की गई छेड़छाड़
बिजनौर में पार्टी के कार्यक्रम के दौरान के मेरे द्वारा दिए गए भाषण की वीडियो को एडिट कर दुर्भावना ग्रस्त शरारती तत्वों व विरोधियों ने चलवाया है। मैं तीस सालों से विकास और भाईचारे की राजनीति कर रहा हूं। जल्द ही असली वीडियो जनता के सामने होगी। शरारती तत्वों के खिलाफ मैं कार्रवाई की मांग करता हूं। - महबूब अली, सपा विधायक अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें