बिजनौर। एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई को बिजनौर का नया एसपी बनाया गया है। वह आज जिले में कार्यभार संभालेंगे। वहीं बिजनौर एसपी अभिषेक झा का स्थानांतरण गोंडा के लिए हो गया है। एसपी अभिषेक झा ने 14 जुलाई 2024 को शामली जिले में बिजनौर का कार्यभार ग्रहण किया था। वह दो साल से बिजनौर में एसपी के रूप में कार्यरत थे। अपने दो साल के कार्यकाल में उन्होंने फागुन और सावन मास की चार कांवड़ यात्राओं को संपन्न कराया। पिछली कांवड़ यात्रा में कई हादसे हुए लेकिन इस बार तमाम इंतजामों के चलते कावड़ यात्रा हादसा विहीन संपन्न हुई। साथ ही पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमले के आरोपी तालिब बंधुओं पर भी एसपी के निर्देशन में शिकंजा कसा गया, जोकि जिले में खूब चर्चा का विषय रहा।