फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में सपा के टिकटों में बदलाव की उम्मीद, फेरबदल को लेकर सपाइयों में घमासान

Thu, 06 Oct 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में  जिले में सपा के टिकटों में अभी और बदलाव होने की उम्मीद है। कई सीटों पर टिकटों में फेरबदल को लेकर घमासान मचा है। नजीबाबाद से काटे अबरार आलम के टिकट की भरपाई सपा नूरपुर सीट पर किसी अंसारी बिरादरी के नेता को टिकट देकर कर सकती है।   सपा ने नजीबाबाद सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख अबरार आलम का टिकट काट दिया है। उनकी जगह विधायक तसलीम अहमद को टिकट दिया है। अबरार आलम का टिकट कटने से जिले के अंसारी कहीं नाराज न हो जाए। नूरपुर सीट से बछराऊ नगर पालिका के चेयरमैन अफसर अली अंसारी, नगर पालिका नूरपुर के चेयरमैन हाजी इरशाद अली अंसारी पूर्व मंत्री कुतुबुद्दीन अंसारी भी टिकट मांग रहे हैं। अफसर अली अंसारी टिकट पक्का मान रहे हैं। इनके अलावा विधायक रुचि वीरा खेमा नगीना सीट पर विधायक मनोज पारस की जगह पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, नहटौर सीट पर  मुन्ना लाल प्रेमी की जगह पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली भुईयार के  पति मान सिंह भुईयार व कमलेश भुईयार, बढ़ापुर सीट पर शेख सुलेमान की जगह  जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र प्रताप व नजीबाबाद सीट से तसलीम अहमद की जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जमील |को टिकट दिलाने की वकालत कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के मुताबिक पार्टी हाईकमान का फैसला  होगा उसे स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें