फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धर्म गुरुओं से बाल भिक्षावृत्ति रोकने में सहयोग मांगा

Wed, 31 May 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धामपुर के धार्मिक स्थलों पर चला बाल भिक्षुक रेस्क्यू अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए रेस्क्यू व जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने धर्म गुरुओं से बाल भिक्षावृत्ति रोकने में सहयोग करने की अपील की।



बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता की अगुवाई में चले अभियान में लोगों को जागरूक किया गया। शीतला माता मंदिर धामपुर में अभियान चलाया गया। यहां दुकानदारों व लोगों को जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। बस स्टैंड धामपुर, रेलवे स्टेशन धामपुर, शेरकोट के बाजारों में जाकर कहा गया कि बच्चे देश की धरोहर है। देश के भविष्य हैं। इसलिए बच्चों की पढ़ाई, खेल, खानपान के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंस्पेक्टर आनंद शर्मा ने कहा कि बच्चों को भिक्षावृत्ति में लिप्त नहीं करना चाहिए। टीम ने दुकानदारों से अपील की गई कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों ब किशोरों को भिक्षावृत्ति या बाल श्रम में लिप्त पाये जाने या भीख मांगते हुए देखे जाने पर तुरंत चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना करें। जिससे बच्चों को पर्याप्त संरक्षण ब पुनर्वास किया जाना संभव सकेे। टीम में महिला आरक्षी, गीता, चाइल्ड लाइन से आकाश कुमार, श्रम विभाग से अरविंद कुमार और एन त्रिपाठी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें