फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस मॉडल स्कूल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

विज्ञापन
नजीबाबाद के पीस मॉडल स्कूल में चित्रकला बनाते विधार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चित्रकला में सोफिया व महक प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद। पीस मॉडल स्कूल साहनपुर में चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।
पीस मॉडल स्कूल के प्रबंधक एम अकरम खां के निर्देशन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए। वर्ग अ में सोफियों ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय, सोफिया परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग ब में कक्षा तीन व चार के विद्यार्थियों ने स्वीटी रानी ने प्रथम, सोनी परवीन ने द्वितीय व वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच व छह के विद्यार्थियों की वर्ग स प्रतियोगिता में रिहान ने प्रथम, शाहेनूर ने द्वितीय व कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात व आठ की वर्ग द महक ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में गोविंद सिंह कुशवाहा, सना अंसारी, नीलू रानी शामिल रहे। प्रतियोगिता आयोजन में रजिया सुल्तान, पूनम रानी, स्वाति रानी और समरा का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें