नजीबाबाद के शिक्षिका सोनल गुप्ता को बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक ने प्रदान किया राज्य स?
- फोटो : NAZIBABAD
सोनल को मिला काव्य गायन में राज्य स्तरीय पुरस्कार
नजीबाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चौगावां की सहायक अध्यापिका सोनल गुप्ता को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कविता गायन में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक सरवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सोनल गुप्ता को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सोनल गुप्ता को कक्षा 8 तक की पुस्तकों की कविताओं के मधुर गायन के लिए यह सम्मान मिला है। समारोह में प्राथमिक विद्यालय गौसपुर टोकरी के मुख्य अध्यापक कृष्ण कुमार को भी सम्मानित किया गया।