कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बने नूरपुर के सोमकार सिंह।
- फोटो : BIJNOR
सोमकार सिंह बने कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर
नूरपुर। गांव रायपुरी बिज्जु निवासी किसान के बेटे सोमकार सिंह ने पीसीएस की परीक्षा पास कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सोमकार सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही प्राप्त की। उन्होंने पास के गांव मदारीपुर से हिंदी मीडियम स्कूल से इंटर की परीक्षा पास की। स्नातक मुरादाबाद से किया। वह काफी दिनों से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार को जारी हुए यूपीपीएससी के परिणाम में उन्हें कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर का पद मिला है। उनकी सफलता पर गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोमकार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता व भाई बहनों को दिया है।