फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लिफाफे पर पता किसी का, पासपोर्ट निकला किसी और का

विज्ञापन
पासपोर्ट के लिफाफे से निकले किसी और के पासपोर्ट को दिखाता पीड़ित। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
लिफाफे पर पता किसी का, पासपोर्ट निकला किसी और का
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। बरेली पासपोर्ट ऑफिस की रविवार को बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। क्षेत्र के एक व्यक्ति को पासपोर्ट पैकेट के अंदर किसी अन्य व्यक्ति का पासपोर्ट मिला। उन्होंने इसकी शिकायत बरेली हेड ऑफिस के अधिकारियों से की है। गांव मुस्तफापुर तैय्यब निवासी रविंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जब रविवार को उसने पासपोर्ट का लिफाफा खोला तो उसमें बाहर का लिफाफा रविंद्र कुमार का है और अंदर पासपोर्ट अमरोहा के रहने वाले मोहम्मद कामिल का निकला। जब उसने इस बात की शिकायत पासपोर्ट ऑफिस पर कॉल की तो वहां से एक व्यक्ति ने कहा कि आप मुझे एक हजार रुपये पे करो, तब आपको आगे का रास्ता बताया जाएगा। पीड़ित ने इस बाबत थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें