फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हर गांव से अमृत कलश के लिए मिट्टी का होगा संग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेरा माटी मेरा देश अभियान नौ से 15 अगस्त तक भव्य तारीके से मनाया जाएगा। अभियान में जनपद के समस्त गांवों व शहरों की गतिविधियों के नोडल, सह नोडल नामित किए। कार्यक्रम के तहत नौ अगस्त को अमृत कलश के लिए मिट्टी का संग्रह एवं पंच प्रण का कार्य होगा। साथ ही स्कूलों में माटी गीत का गायन, राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। दस अगस्त को स्कूलों में प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान, स्थानीय बैंड राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आदि कार्यक्रम होंगे। पंचायतों से मिट्टी इकट्ठा करके उसे लखनऊ और दिल्ली भेजा जाएगी। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम को पूर्ण संकल्प सहभागिता और उत्सवधार्मिता के साथ मनाने के लिए सभी विभाग सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें