दौड़ प्रतियोगिता में सोहित रहे अव्वल
बिजनौर। आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एवं क्रीड़ा भारती की ओर से रविवार को द्वितीय कारगिल विजय दिवस 11 किमी की दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें सोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एवं क्रीड़ा भारती के संयोजन में 11 किमी की दौड़ प्रतियोगिता हुई। दौड़ शहर के लोक समाज केंद्र से शुरू होकर आरवीआईटी पर समाप्त हुई। दौड़ का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक निदेशक सन्नी देशवाल व क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में सोहिल कुमार ने प्रथम स्थान, बहादुर सिंह ने दूसरा तथा उज्ज्वल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे व पांचवें स्थान पर सचिन एवं नितिन रहे। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में हर घर तिरंगा के उपलक्ष्य में एक तिरंगा दौड़ का भी आयोजन किया गया। विपुल चौधरी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. हितेश कुमार, रजिस्ट्रार विपिन कुमार, क्रीड़ा भारती से जनेंद्र सिंह, अरविंद अहलावत, आकाश चौधरी, संजीव डबास, देशराज सिंह, प्रभात कुमार, अशोक त्यागी, शरद कुमार सिंह, वीरेंद्र सैनी, ज्ञान सिंह, अमित बालियान, हेमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।