फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर- क्रास कंट्री दौड़ में सोहित और तृप्ती रहे विजेता

Thu, 17 Aug 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के नेहरू स्टे​डियम में दौड में भाग लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
- स्वतंत्रता दिवस पर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अलग-अलग वर्ग में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पांच किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ में सोहित और तृप्ती ने प्रथम स्थान पाया।

स्वतंत्रता दिवस पर स्टेडियम में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने किया। पांच किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ में बालक एवं बालिका दोनों वर्गो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जंग बहादुर और वंशिका तोमर द्वितीय, पंकज कुमार व शिक्षा तृतीय, रितिक व प्राची चतुर्थ, सुरजमल और आंचल पंचम, पंकज व श्रेया राणा ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर बालक व बालिका वर्ग में अनंत और ज्योति राठी ने प्रथम, अनमोल व वंशिका तोमर ने द्वितीय, विपुल व ईशु ने तृतीय स्थान पाया। 1500 मीटर बालक वर्ग में मोनू प्रथम, निखिल द्वितीय, अवनीश तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर पुरुष वर्ग में सत्यम शर्मा प्रथम, अंशुल कुमार द्वितीय, आनंद कुमार गुफरान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अंडर-12 बालक और बालिका वर्ग में माधव व सुहानी ने प्रथम, मयंक और परिचंद्रा ने द्वितीय, जतिन व एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष मोहित सिंघल, गौरव भारद्वाज, अभिषेक राणा, निखिल, विवेक चौधरी, फिरोज खान, सचिन डांगी, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें