नजीबाबाद में जायरीनों की खिदमत के लिए शिविर के उद्घाटन को पहुंचे विधायक हाजी तसलीम अहमद
- फोटो : NAZIBABAD
समाज सेवियों ने शुरू किया जायरीन सेवा शिविर
नजीबाबाद। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के अजमेर में आयोजित सालाना उर्स के जायरीनों की खिदमत के लिए नजीबाबाद में सेवा शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हाजी तसलीम अहमद ने हरिद्वार मार्ग स्थित अदब सिटी पर जायरींनो की खिदमत के लिए मो. अकरम उसमानी, हाजी फैजान, सलीम साबरी, शाहिद हुसैन, मो. शाकिर सूफी, नौशाद, मो. जाकिर के निर्देशन में आयोजित लंगर शिविर की शुरुआत की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मो. जाहिद, हाजी फैजान, रिजवान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। तीन दिन तक आयोजित शिविर के पहले दिन में झारखंड, बिहार, बरेली, शाहजहांपुर व लखनऊ से अजमेर के उर्स में जा रहे बड़ी संख्या में जायरीन पहुुंचे। शिविर में जायरीनों के ठहरने, खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।