फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीओ सहित समाजसेवियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ सहित समाजसेवियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

नजीबाबाद। सिख समाज और भारतीय किसान यूनियन की ओर से बड़िया गुरुद्वारे में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सीओ सहित विभिन्न समाजसेवियों ने जनहित में रक्तदान किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री सिंह सभा बड़िया के प्रधान गुरुदेव सिंह, सचिव डॉ. नरेंद्र पाल सिंह संधू, भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष चौ. कुलदीप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। एसडीएम ने कहा कि रक्तदान मानवता की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। रक्त की एक-एक बूंद जीवन रक्षक है। बिजनौर से आए डॉ. संचित मित्तल, विपिन शर्मा की देखरेख में आयोजित रक्तदान शिविर मे़ं सीओ गजेंद्र पाल सिंह, वरुण कुमार, ईशु, जगमीत सिंह जीत, तजेंद्र सिंह, अतुल डबास, मुकुल चौधरी, रोहित राणा, सर्वदयाल सिंह, अमरजीत कौर, जगविंदर कौर, कुलविंदर कौर, हरविंद्र कौर, गुरविंदर कौर, पलविंदर कौर सहित 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें