फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के रिकार्ड रूम में सांप घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के रिकॉड रूम में घुसा सांप
विज्ञापन

शेरकोट। दक्ष इंटर कॉलेज के रिकॉर्ड रूम में सांप के घुसने से शिक्षकों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर विद्यालय पहुंचे विद्यालय के एक पूर्व छात्र ने अपनी जान पर खेलकर घंटों मशक्कत के बाद सांप को पकड़ जंगल में छोड़ा। नगर के दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लगभग तीन फीट लंबा जहरीला सांप विद्यालय के रिकॉर्ड रूम में घुस गया। सांप को रिकॉर्ड रूम में देख शिक्षकों ने शोर मचा दिया। इससे पहले की सांप को भगाते, सांप कमरे में घुस गया। घंटों प्रयास करने के बावजूद सांप के नहीं निकलने पर प्रधानाचार्य विनीत कुमार ने विद्यालय के ही पूर्व छात्र मोहल्ला शेखान निवासी विकुल शर्मा उर्फ विक्की को बुलवाया। विक्की शर्मा ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें