फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, सिपाही घायल
विज्ञापन

स्योहारा। गांव बेरखेड़ा के जंगल में दबिश देने गई पुलिस पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। एसआई हेमेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस टीम गांव बेरखेड़ा के जंगल में ट्रैक्टर से शराब की तस्करी कर वालों को पकड़ने गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर पर बैठे चालक तथा अन्य बेरखेड़ा निवासी सोनी, बुद्धि, काका को पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि तीनों ने पुलिस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें सिपाही दीपक पुंडीर घायल हो गया और सड़क पर गिर गया। हमलावर ट्रैक्टर व शराब छोड़कर भाग गए। एसआई की सूचना पर थाने से भारी पुलिस बल भेजा गया। जंगल में भागे शराब तस्करों की तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। घायल सिपाही को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें